Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राजपुर प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

*अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर एवं अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा क्रमश लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, राजस्व एवं आवास योजना और अन्य संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।*

*जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राजपुर प्रखंड से संबंधित पथ के डीपीआर जो विभाग को भेजे गए हैं, के संबंध में जानकारी दी गई एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान गोल्डन कार्ड का निर्माण, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैविक खेती, जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कुपोषण से बचाव के लिए संचालित आईसीडीएस की विभिन्न योजनाओं एवं डीआरसीसी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया।*

*विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां आम जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही थी।*

*विभिन्न योजनाओं के लाभुक एवं जीविका दीदी के द्वारा अपने अनुभव, कार्य सफलता के बारे में जन संवाद कार्यक्रम में विस्तार से बताया गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!