जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया।*
*जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।*
*जिला पदाधिकारी महोदय ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में आम जनों से संवाद किया।*
*राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा गया है।