Thu. Jul 30th, 2026

आज दिनांक 12 मार्च 2025 को श्री अंशुल अग्रवाल जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य उप केंद्र के संचालन से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के लगभग 800 छात्र छात्राएं, 52 प्रोफेसर, 100 से अधिक स्टाफ एवं परिवार के सदस्यों को लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य उप केंद्र में सोमवार से शनिवार तक 01 जी०एन० एम० की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रत्येक सप्ताह में गुरुवार एवं शनिवार के लिए एक चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईटाढी से एवं एक महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सर सदर से की गई है।

उक्त अवसर पर प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, प्रभारी सिविल सर्जन बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!