Sat. Sep 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित बिहार लघु उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष बक्सर में की गई।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि आप सभी लाभुक इन योजनाओं के बारे में अन्य लोगों को भी अवगत करायें ताकि अधिक से अधिक लाभुक को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। अपने व्यवसाय को दूरगामी सोच से आगे बढ़ाते हुए समाज में रोल मॉडल बने।*

*ऋण वितरण कैम्प में बिहार लघु उद्यमी योजना के कुल 10 लाभुक (10 लाख), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (द्वितीय किस्त) के कुल 10 लाभुक (40 लाख), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (तृतीय किस्त) के कुल 20 लाभुक (30 लाख), पी0एम0ई0जी0पी0 योजना अन्तर्गत कुल 03 लाभुक (32 लाख) एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत कुल 09 लाभुक (38.46 लाख) का ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र जिला पदाधिकारी द्वारा वितरित किया गया।*

*सभी योजना अन्तर्गत कुल 52 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान किया गया। जिसमें कुल 150.46 लाख रुपए की राशि सन्निहित है।*

*ऋण स्वीकृति एवं वितरण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, अग्रणी बैंक प्रबंधक बक्सर एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!