श्री अंशुल अग्रवाल जिला पदाधिकारी, बक्सर की अध्यक्षता में लंबी अवधि से अनुपस्थित शिक्षक एवं किसी अन्य के प्रमाण पत्र पर नियुक्त दो शिक्षकों के विरुद्ध कारवाई से संबंधित शिक्षा विभाग एवं संबंधित नियोजन इकाई सचिव के साथ बैठक आहूत की गई।*
*बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देश दिए गए जो निम्नवत है-
1. 15 दिन के अंदर सभी संबंधित नियोजन इकाई के सचिव कारवाई से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन दें।
2. एक ही प्रमाण पत्र पर दो शिक्षकों के नियोजन के संबंध में जो शिक्षक पूर्व के जॉच में अनुपस्थित पाए गए उनकी संपूर्ण जांच करते हुए अग्रेत्तर करवाई करने हेतु निर्देश दिया गया।
3. अनाधिकृत रूप से लंबी अवधि से अनुपस्थित शिक्षकों का सचिव नियोजन इकाई अपने स्तर से जांच करते हुए चयनमुक्त करने हेतु नियमानुसार कारवाई करें।
4. अन्य प्रकार के नियोजित शिक्षकों पर कारवाई से सम्बन्धित प्रतिवेदन अगली बैठक में शामिल करें।
*उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, नियोजन इकाई के सचिव यथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से), कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय नगर निकाय, पंचायत सचिव उपस्थित थे।