Sat. Apr 18th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आहूत की गई।**जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम ने बताया कि विद्यालयों में एमडीएम का संचालन किया जा रहा है अद्यतन 16 विद्यालयों में एमडीएम का संचालन बाधित है।**जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 2 जुलाई तक एमडीएम का संचालन सभी स्कूलों में कराना सुनिश्चित करें। यदि जिन स्कूलों में एमडीएम का संचालन नहीं होगा संबंधित प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही इससे संबंधित कोई भी पदाधिकारी जिम्मेवार हो तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।**पिछले समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में अनुपालन के संबंध में समीक्षा की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी को अनुपालन नहीं करने के कारण वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया।**सभी विद्यालयों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी को विद्यालय के पठन पाठन, भौतिक संसाधन एवं अन्य सुविधाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही औचक औचक निरीक्षण के दौरान जो शिक्षक अनुपस्थित पाए जाएंगे उनसे संबंधित पदाधिकारी स्पष्टीकरण का मांग करते हुए वेतन स्थगित करेंगे यदि संबंधित शिक्षकों के द्वारा अनुपस्थिति की पुनरावृति की जाती है तो उन्हें नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।**सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजपुर को अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम प्रतिवेदन नहीं देने के कारण वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया।**जनता दरबार में आए हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सर्व शिक्षा अभियान के कनिय अभियंता एवं सहायक अभियंता को बक्सर जिला अंतर्गत सभी स्कूलों की जांच करने, कि कितने विद्यालयों में बाउंड्री नहीं है, से संबंधित प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।* *शिक्षको के वेतन के संबंध में समीक्षा की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से 5976 शिक्षकों का वेतन मद में माह जून 2022 तक का राशि उपलब्ध हो गई है। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी शिक्षकों का 3 दिनों के अंदर वेतन भुगतान कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।**सभी विद्यालयों में प्रार्थना सत्र अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया। जो शिक्षक शिक्षण कार्य के अतिरिक्त किसी अन्य कार्यालय एवं अन्य कार्य में प्रतिनियुक्त हैं उन्हें अपने मूल विद्यालय में पदस्थापन का जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया साथ ही कोई भी प्रतिनियुक्ति जिला पदाधिकारी के माध्यम से ही हो, सुनिश्चित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।**जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी कोचिंग संस्थानों के संचालक के साथ बैठक आयोजित कर उनसे स्कूल के समय कोचिंग संस्थान न चलाने का अनुरोध करने का निर्देश दिया गया।**सभी कक्षा अध्यापक को अपने कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ संपर्क स्थापित करने और अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ संपर्क स्थापित कर उन्हें विद्यालय में लाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।**कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को गोद लेने एवं विद्यालय के सभी भौतिक सुविधाओं, शिक्षण कार्य प्रणाली को सुचारु रुप से संचालन कराने का निर्देश दिया गया।**जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कनीय एवं वरीय शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने हेतु निदेशालय से मार्गदर्शन की मांग की गई है। जिला पदाधिकारी महोदय ने मार्गदर्शन प्राप्त होने के 15 दिनों के अंदर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।**12 से 14 वर्ष के छात्र छात्राओं को वैक्सीनेशन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को मेगा अभियान चलाने का निर्देश दिया गया इससे संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि यह सुनिश्चित करें कि सभी माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक नामांकन पंजी के अनुसार छात्र छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उक्त दिवस को शत-प्रतिशत उपस्थिति कराना सुनिश्चित करेंगे।**डुमराव प्रखंड के अंतर्गत 10+2 उच्च विद्यालय अरियांव अतिथि शिक्षक को चयन मुक्त करने की कार्रवाई का निर्देश दिया गया। राजपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गोवर्धनपुर के शिक्षक को निलंबित करने एवं एमडीएम के परिवर्तन मूल्य की राशि वसूली करने का निर्देश दिया गया।**दिनांक 29 जून 2022 को विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा प्रातः सुबह 6:30 बजे से विद्यालयों की निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय हुकहा, प्राथमिक विद्यालय चक्रहंसी, मध्य विद्यालय गाछीटोला, प्राथमिक विद्यालय पडरी, मध्य विद्यालय कुलहरिया बंद पाया गया। संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षको का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान अन्य 25 विद्यालय पर अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।**बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता प्रभारी विकास शाखा बक्सर, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम, डीआरसीएस प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक, संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!