
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलार्थियों द्वारा दायर द्वितीय अपील वाद की सुनवाई कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 19 मामलों की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुडे़ पदाधिकारियों के साथ की गई। कुल 19 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।