जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर राजस्व महा अभियान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव ने सभी जनप्रतिनिधि से अनुरोध किया कि राजस्व महा अभियान हेतु अपने-अपने क्षेत्र की जनता को जागरूक करेंगे।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि राजस्व विभाग द्वारा राजस्व महा-अभियान दिनांक 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उदेश्य डिजिटाईज्ड (ऑनलाईन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन), उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड (ऑनलाईन) किया जाना है। अंचल स्तर से मौजावार घर-घर जाकर रैयतों को जमाबंदी पंजी की प्रति/आवेदन पत्र तथा पैमपलेट उपलब्ध कराया जाना है। साथ ही माईक्रोप्लान के अनुसार शिविर का आयोजन कर शिविर में रैयतों से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। जिसकी तिथि संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा निर्धारित की जा चुकी है।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।