Tue. Oct 27th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। विभिन्न विभागों से संबंधित एम0जे0सी0, सी0डब्लू0जे0सी0, एस0सी0/एस0टी0 आयोग, मानवाधिकारी आयोग एवं लोक शिकायत से संबंधित मामलों की विस्तार से विभागवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा आर0टी0पी0एस0 पर लंबित आवेदनों का तुरंत निष्पादन करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बक्सर जिलान्तर्गत कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान राशि का भुगतान के संबंध में समीक्षा की और निर्देश दिया की यथासंभव आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग डुमराव को निर्देश दिया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़को का मरम्मत अतिशीघ्र करें।साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों को तंबाकू निषेध करने हेतु निर्देश दिया गया। पंचायत चुनाव के समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने वरीय पदाधिकारी को पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण केंद्रों का जांच करने को कहा। जिला पदाधिकारी महोदय ने आदर्श आचार संहिता कोषांग को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही चुनाव से संबंधित नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील रहने का निर्देश दिया। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को राजपुर प्रखंड की चुनाव के तैयारियों की निरंतर निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला योजना पदाधिकारी एवं जिला निबंधन परामर्श केन्द्र के प्रबंधक को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के तहत लाभुकों की संख्या बढाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!