
श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पारा विधिक स्वयंसेवकों का प्रातः 11:00 एवं पैनल अधिवक्ताओं का अपराहन 1:30 बजे कार्यालय, विधिक सेवा सदन में बैठक किया गया। बैठक में माननीय सचिव द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के दिशा निर्देश दिए गए । जिसमें सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों से जागरूकता कार्यक्रम का स्थान चिन्हित करने एवं जिले के प्रत्येक जगहों पर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया । उन्होंने कहा इस जागरूकता अभियान में जिले का एक भी घर ना बच पाए हमें उन सभी को लोक अदालत, मध्यस्था, नालसा की विभिन्न योजनाओं, बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना, लोक अदालत के फायदे आदि कार्यक्रमों के बारे में सभी जनमानस को बताने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता विष्णु दत्त द्विवेदी, आरती कुमारी, नीलम कुमारी, रीमा कुमारी, प्रमोद कुमार, कुमार मानवेंद्र, पारा विधिक सेवक , श्री हरेराम यादव, अविनाश कुमार, धीरेंद्र कुमार, गायत्री कुमार वर्मा, सोनी कुमारी, अंशु कुमारी आदि मौजूद रहे।