Wed. Apr 22nd, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीनों परिवार को वासगीत पर्चा समाहरणालय परिसर सभाकक्ष में वितरित किया गया।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल बक्सर, डुमराँव, राजपुर एवं ब्रह्मपुर के कुल 63 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरण किया गया। इसी क्रम में बताया गया कि अभियान बसेरा-2 सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित है। पात्र लाभुकों को ज्यादा से ज्यादा बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाना है।*

*तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बक्सर जिले के विभिन्न अंचलों में प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों द्वारा वासगीत पर्चा वितरण किया गया। बक्सर अंचल में 18, इटाढी अंचल में 37, चौसा अंचल में 00, राजपुर अंचल में 15, डुमराँव अंचल में 14, सिमरी अंचल में 08, चक्की अंचल में 19, ब्रह्मपुर अंचल में 13, नावानगर अंचल में 11, चौगाई अंचल में 19 एवं केसठ अंचल में 14 (कुल 168) वासगीत पर्चा वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!