Thu. Jul 30th, 2026

*जिलाधिकारी द्वारा जनसमूह से अनुशासन के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आनंद लेने का अपील किया गया।*

*रामलीला समिति से प्राप्त सूचनानुसार रावण दहन कार्यक्रम 05:00 से 05:20 बजे अपराह्न तक संपन्न किया जाएगा।*

*आम जनों की सुविधा हेतु रावण दहन कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग फेसबुक के माध्यम से किया जाएगा।*

*दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग किया गया।*

*किला मैदान बक्सर में आम जनों के प्रवेश हेतु 05 प्रवेश द्वार एवं एक आपातकालीन द्वार बनाए गए हैं। सभी प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि रावण दहन कार्यक्रम देखने आने वाले भीड़ को नियंत्रित कर मैदान में प्रवेश कराना एवं रावण दहन के पश्चात शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से भीड़ की निकासी करने हेतु निर्देशित किया गया।*

*कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि वॉच टॉवर, निकासी गेटो एवं किला मैदान परिसर में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।*

*कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि निरंतर विद्युत आपूर्ति तथा नंगे एवं लूज तारों की मरम्मती कराएंगे।*

*नजारत उप समाहर्ता, बक्सर को पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिष्ठापन,किला मैदान में सीसीटीवी, ड्रोन एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था, CCTV का लाइव फीड अस्थाई नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।*

*कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि किला मैदान अवस्थित अस्थाई कंट्रोल रूम के पास, रामलीला मंच के उत्तर तथा किला मैदान परिसर में पानी का टैंकर रखवाना सुनिश्चित करेंगे।*

*असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि प्राथमिक उपचार सामग्री, मेडिकल टीम के साथ मॉडल थाना, विशाल मेगा मार्ट एवं किला मैदान में नियंत्रण कक्ष के पास 01-01 तथा किला मैदान में दो (02) एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। एंबुलेंस का अग्र भाग प्रवेश द्वार की तरफ रखा जाए। ताकि मोड़ने की समस्या न रहे एवं आवश्यकतानुसार वहां सीधे अस्पताल में चला जाए।*

*जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि किला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हालत में अग्निशमन वाहन किला मैदान बक्सर में प्रतिनियुक्ति करेंगे।*

*प्रभारी पदाधिकारी, अस्थाई नियंत्रण कक्ष को लगातार निगरानी रखने, प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशो एवं गुमशुदा बच्चो/व्यक्तियों के बारे में जनहित मे प्रसारित करने का निर्देश दिया गया।*

*सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि किला मैदान से आम जनों के निकलने के उपरांत एवं स्थिति सामान्य होने के उपरांत हीं अपना प्रतिनियुक्ति स्थल छोड़ेंगे।*

*प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी बक्सर एवं थानाध्यक्ष मॉडल थाना बक्सर का दायित्व होगा कि वे निरंतर भ्रमणशील रहते हुए किला मैदान के बाहर पथ, मॉडल थाना से रामरेखा घाट पथ पर नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।*

*पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र बक्सर को निर्देश दिया गया कि वॉच टावर पर निगरानी हेतु प्रतिनियुक्ति पुलिस कर्मियों को हैंड हेल्ड माइक की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।*

*पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा निर्देश दिया गया कि रावण दहन कार्यक्रम के उपरांत पूजा पंडालो में विधि व्यवस्था संधारण एवं चौक चौराहों पर यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!