जागरूकता कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा – 2023 के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा प्रातः 10:00 बजे श्रम दान के कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन।
उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के अनुपालन में ”15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023” तक मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वच्छता ही सेवा-2023” के अंतर्गत रविवार दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को स्थानीय कार्यालय खुला रहा। मौका था एक घंटा अपनी स्वेच्छा से अपना श्रम दान कर अपनी गली, मुहल्ले के सड़को की सफाई करना। इस अवसर पर देवराज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला प्राधिकार, बक्सर काफी उत्साहित दिखे। मौके पर कार्यालय में उपस्थित, कार्यालय कर्मी, पैनल अधिवक्ता और विधिक सेवको की उन्होंने प्रशंसा की सभी अपनी स्वेच्छा से एक घंटा का श्रम करने के लिए यहां आए है। इस दौरान स्टेशन रोड, कलेक्टरेट रोड, चीनी मिल, आदि मोहल्ला के सड़को की सफाई कर उन्होंने राहगीरों, ग्रामीणों और मोहल्लों के स्थानीय लोगो को साफ़ सफाई के फायदे के बारे में बतलाया। सचिव ने स्थानीय लोगो, ग्रामीणों से कूड़ा-कचड़ा को कूड़ादान में फेंकने, घर के आस पास साफ सफाई रखने की अपील की और कहा की यदि इसी तरह रोजाना आपके मोहल्ले के 10 युवा प्रतिदिन 10- 10 मिनट का समय भी सफाई के लिए दे, तो आपका मोहल्ला कभी गंदा नही रहेगा। एक घंटा श्रम दान कार्यक्रम के दौरान देवराज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी , सह प्रभारी सचिव, जिला प्राधिकार साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण सुधीर कुमार, सुमित कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार , पैनल अधिवक्ता संजय कुमार चौबे, मधु कुमारी, अनिल कुमार दुबे, शमशाद खान आदि वहीं पारा विधिक स्वयंसेवकों कविंद्र नाथ पाठक, प्रेम प्रकाश पाठक , अविनाश श्रीवास्तव, अंजुम राउत, काजल कुमारी, विमल पाठक, सरोज चौबे, विकेश कुमार आदि ने ग्रामीणों, स्थानीय लोगो के साथ मिलकर मोहल्ले के आसपास एक घंटा की सफाई कर श्रम दान कार्यक्रम कर इस दौरान झाड़ू लगाकर सफाई किया।