Sat. Apr 18th, 2026

आज बक्सर धाम के जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र पर आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में सदर विधायक श्री आनन्द मिश्र जी ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जन-सुनवाई के दौरान सदर विधायक श्री आनन्द मिश्र जी ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, और जनसेवा के इसी संकल्प के साथ वे लगातार जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बक्सर धाम का सर्वांगीण विकास और नागरिकों की खुशहाली ही उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष श्री पुनीत सिंह, जिला महामंत्री श्री लक्ष्मण शर्मा, मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) श्रीमती ज्वाला सैनी, महामंत्री श्री रोहित मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मिठाई सिंह, श्री विनय उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!