Fri. Apr 17th, 2026

विधान सभा आम निर्वाचन–2025 हेतु दिनांक 14.10.2025 को मतदान दल में नियुक्त कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित था। एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में दो पालियों में कुल 960 प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित था, जिसमें से 09 प्रथम मतदान पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। नेहरू उच्च विद्यालय, बक्सर में प्रथम पाली में 390 द्वितीय मतदान पदाधिकारियों एवं द्वितीय पाली में 390 तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित था, जिसमें 01 द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं 03 तृतीय मतदान पदाधिकारी अकारण अनुपस्थित रहे। अकारण अनुपस्थित पाए गये कर्मियों से स्पष्टीकरण की माँग की जा रही है। 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं करने वाले संबंधित कर्मियों के विरुद्ध निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अन्यत्र कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!