Sat. Aug 8th, 2026

गरीब, शोषित, वंचित, असहाय के लिए एकमात्र सहारा :- जिला विधिक सेवा प्राधिकार

भारत के आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव -सह- अपर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धर्मेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन जिले के विभिन्न चौराहे, पूजा स्थलों, पंचायतों, विद्यालय में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पैनल अधिवक्ता अखोरी अशोक कुमार सिन्हा एवं विधिक स्वयंसेवक मदन प्रजापति की टीम द्वारा आज वार्ड no 15 बक्सर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस पैनल अधिवक्ता ने जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़े हर्ष का दिन है। हम सभी अपने देश भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं । इसी के उपलक्ष में हम सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी आपके पंचायत के खासकर वैसे गरीब, शोषित, समाज के लोगों को जागरूक करने आए हैं जो अभी तक किसी कारणवश से न्याय पाने से वंचित रहे हैं। ताकि सुलभ तरीके से नालसा और बालसा के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से न्याय प्राप्त कर सकें। वहीं पर विधिक सेवा सेवक शंकर दयाल वर्मा द्वारा कहा गया की जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आगामी 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें वैसे मुकदमे जो न्यायालय में वर्षों से लंबित हो या बैंक लोन, बिजली, बीमा, संबंधी अन्य मामले का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन आप करा सकते हैं । उन्होंने कहा कि जिला प्राधिकार के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में access for justice के तहत पक्ष और विपक्ष दोनों को एक समान न्याय मिलता है। यहां किसी की हार नहीं होती दोनों पक्षों की जीत होती है। दोनों पार्टी के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती है। बताते चलें कि जिला प्राधिकरण बक्सर द्वारा भारत का आजादी महोत्सव के अवसर पर 2 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें आज बक्सर जिले में सिमरी प्रखंड में कृष्णकांत कुमार एवं प्रभाकर मिश्रा द्वारा, विवेक कुमार गुप्ता एवं सरोज कुमार यादव द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के एतरौना पंचायत में, गजेंद्र नाथ दुबे द्वारा खुटहा पंचायत के ग्रहणी गांव में, कमला शंकर तिवारी एवं अधिवक्ता मंगल कुमार राय द्वारा सिमरी प्रखंड के एकौना पंचायत के वार्ड संख्या 8 में , संतोष यादव एवं राधेश्याम उपाध्याय द्वारा लहरिया टार पंचायत के खड़ाहना गांव में, अनिशा भारती द्वारा डुमराव प्रखंड के नैनवा गांव में, मनन कुमार द्वारा राजपुर प्रखंड के पंचायत में, ज्योति कुमार द्वारा नवानगर प्रखंड के प्रमाणपुर गांव में, विकेश कुमार द्वारा बरहमपुर रघुनाथपुर के दलित बस्तियों में, शत्रुघ्न सिन्हा, अंजुम कुमार एवं मंजू कुमारी द्वारा बक्सर प्रखंड के नादाव पंचायत के सोंधीला गांव में, मोहम्मद शमसुद्दीन एवं अधिवक्ता अशोक कुमार पाठक द्वारा चौसा प्रखंड में, साथ ही मोबाइल वैन से अधिवक्ता कुमार मानवेंद्र, विधि सेवक आश नारायण मिश्रा, प्रियरंजन पाठक द्वारा जिले के अन्य जगहों पर विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!