Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण का पुनः प्रसार कुछ राज्यों में होने के कारण संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार के निर्देशालोक में तैयारियों के निमित बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ राज्यों में कोविड-19 का संक्रमण पुनः तेजी से फैल रहा है। इसीलिए उन राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की कोविड जाँच आवश्यक है। जाँच हेतु रेलवे स्टेशनों पर जाँच हेतु विशेष व्यवस्था करने का निदेश सिविल सर्जन बक्सर को दिया गया। जिन पंचायतों में भारी संख्या में अन्य राज्यों से यात्री आये हैं अथवा आऐंगे वहाँ माइकिंग के माध्यम से कोविड-19 की जाँच की अपील करवाने को कहा गया। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के कर्मीगण के साथ पंचायत प्रतिनिधिगणों की भी सहायता ली जाएगी। संक्रमित व्यक्ति मिलने के पश्चात माइक्रो कन्टेनमेंट जोन निर्मित किया जाएगा। जिलो में स्थापित किये गये कोविड केयर सेन्टर एवं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर को तैयार हालत में रखने का निदेश दिया गया। आसन्न होली त्योहार में सार्वजनिक स्थल पर किसी भी प्रकार के होली मिलन समारोह के आयोजन पर पाबन्दी लगा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों एवं यातायात साधनों में सोशल डिस्टेसिंग तथा मास्क के प्रयोग हेतु निर्गत पूर्व आदेशो का दृढता से अनुपालन करवाने का निदेश दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!