
बक्सर: किशोर न्याय परिषद, बक्सर के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह की प्रोन्नति अवर न्यायाधीश के पद पर हो गया है साथ ही इस प्रोन्नति के पश्चात इनका स्थानांतरण औरंगाबाद जिले में हो गया है।इसी मौके पर गुरुवार को इनको प्रकोष्ठ ने इन्हे भावभीनी विदाई विधिक स्वयंसेवक,एनएनएस टीम लीडर सह ब्रांड एंबेसडर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, बक्सर सुन्दरम कुमार एवम अन्य सहयोगियों के द्वारा दी गई। इस मौके पर किशोर न्याय परिषद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बक्सर किशोर न्याय परिषद की सदस्या प्रतिमा सिंह ने पूर्व न्यायाधीश के कार्यों की सराहना की। इस दौरान अन्य सदस्यों एवं युवा अधिवक्ताओ ने भी उनके कार्यों की भरपूर सराहना की। मौके पर अधिवक्ता कुमार मानवेन्द्र,अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार,शुभम कुमार चौबे, समेत तमाम कार्यालय कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।