
नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना ज्ञापांक 10 न०वि०/विविध-54/2021-3753 दिनांक 28.12.2021 को जारी की गई है। उक्त के अनुसार बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 (बिहार अधिनियम 11,2007) (यथा संशोधित) की धारा 3 (1) (क) 4,5,6 एवं 8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्यपाल निम्नलिखित आदेश का प्रारूप जिसे वह निर्गत करना चाहते हैं उससे प्रभावित हो सकने वाले व्यक्तियों के सूचनार्थ इसके द्वारा प्रकाशित किया जाता है और इसके द्वारा सूचना दी जाती है कि अधिसूचना के प्रकाशन (दिनांक 28.12.2021) के एक माह के भीतर उक्त प्रारूप पर विचार किया जाए। प्रारूप प्रकाशन की अवधि में संबंधित प्रमंडलीय आयुक्त/जिला पदाधिकारी के माध्यम से जो भी आपत्तियों/सुझाव प्राप्त होगी उन पर उक्त अधिनियम की धारा-5 के अधीन विचार किया जाएगा। संख्या-10 न०वि०/विविध-54/2021-3753/बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 बिहार अधिनियम (11,2007) (यथा संशोधित) की धारा 3(1) (क), 4,5,6 एवं 8 द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार के राज्यपाल घोषित करते हैं कि उक्त अधिनियम के प्रयोजनार्थ निम्न विवरणी के कॉलम 3 में पड़ने वाले क्षेत्रों में, जिनकी चौहद्दी कॉलम 5 में दी गई है, प्रशासनिक उपबंध करना तथा उक्त अधिनियम के उपबंघो को उक्त क्षेत्र में लागू करना आवश्यक है तथा उक्त क्षेत्र के कॉलम 2 में अंकित नगर पंचायत कहा जाएगा।**जिला का नाम- बक्सर**(कॉलम 2) प्रस्तावित नगर निकाय का नाम:- नगर पंचायत इटाढी**(कॉलम 3) सम्मिलित क्षेत्रों/ग्रामों का नाम एवं थाना संख्या:-**सरसती:- 271**नाथपुर:- 276**इटाढी:-428**पकड़ी:-429**ईश्वरपुरा:-272**(कॉलम 4) सम्मिलित ग्राम पंचायत का नाम:- ग्राम पंचायत इटाढ़ी (पूर्ण भाग)**(कॉलम 5)प्रस्तावित नगर निकाय की चौहद्दी (थाना नंबर सहित)**उत्तर- बक्सर प्रखंड* *दक्षिण-हरपुर-जयपुर 128, उनवास-129**पूर्व- हरपुर-80, जलवासी-65**पश्चिम-अतरौना, ठोरा नदी-04**( कॉलम 6) प्रस्तावित नगर पंचायत की कुल जनसंख्या (वर्ष 2011 जनगणना के आधार पर):- 14155*