
आज जनता दल यूनाइटेड के बक्सर जिला मुख्य प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिस प्रकार बिहार में दोहरीकरण की राजनीति एवं क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की साजिश कर रही थी निश्चित रूप से यह देश की राजनीति के लिए खतरा है जनता दल यूनाइटेड को कमजोर करने के लिए जिस प्रकारआर आर सी पी सिंह को मोहरा बनाकर बिहार में जो खेल करना चाहती थी इसको लेकर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ललन सिंह जी बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी एवं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी के ने भाजपा के एजेंट को समझ लिया और पहले उनको और अर्श से फर्श पर ला देने का काम किया हम इसका बक्सर जिला की ओर से तहे दिल से स्वागत करते हैं ।आरसीपी सिंह कभी माननीय मुख्यमंत्री जी के कर्मचारी हुआ करते थे और जनता दल यूनाइटेड का अपने आप के मालिक को समझने की कोशिश की और पार्टी को कमजोर करने का काम किया जिसका फल इनको मिला ।ये पार्टी के गद्दार नेता है ऐसे लोगों को किसी भी दल में राजनीति करने का हक नहीं है बिहार में महागठबंधन की सरकार चल रही है ।बिहार के विकास के लिए काम करेगी और बिहार में भगवाधारी को 2024 एवं 2025 के चुनाव में शून्य पर आउट करने का काम बिहार की जनता ने निश्चित रूप से करें ।