Mon. Aug 3rd, 2026

🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग. 📢
☸️☸️ अथ पंचांग ☸️☸️
👁️ दिनाँक 08/10/2020 👁️
🚩 गुरूवार, षष्ठी तिथि, कृष्ण पक्ष, अधिक अाश्विन मास 🚩
🕉️ ऊँ श्रीपरमात्मने नम: 🕉️
🌷 गीता का श्लोक. 🌷
श्लोक 👉 शमो दमस्तप:शौचं क्षान्तिरार्जवमेव च | ज्ञानं विज्ञानमास्तिक्यं ब्रह्मकर्म स्वभावजम् ||

(गी0/18/42)
अर्थ 👉मन का निग्रह करना, इन्द्रियों को वश में करना, धर्म –पालन के लिये कष्ट सहना, बाहर –भीतर से शुद्ध रहना, दूसरों के अपराध को क्षमा करना, शरीर मन आदि में सरलता रखना, वेद, शास्त्र आदि का ज्ञान होना, यज्ञविधि को अनुभव में लाना और परमात्मा, वेद आदि में आस्तिक भाव रखना –ये सब –के –सब ही ब्राह्मण के स्वाभाविक कर्म हैं |

☸️ तिथि ———- षष्ठी 16:38 तक तत्पश्चात सप्तमी
☸️ पक्ष ———- कृष्ण पक्ष
☸️ नक्षत्र ——– मृगशिरा 22:50 तक तत्पश्चात आर्द्रा
☸️ योग —— वरियान 25:41
☸️करण ——- वणिज 16:38
☸️करण ——- विष्टिभद्र 29:20
☸️ वार ———– गुरूवार
☸️मास ——-अधिक अाश्विन मास
☸️चन्द्र राशि —— वृष 09:47 तक तत्पश्चात मिथुन
☸️सूर्य राशि —–कन्या
☸️ऋतु ————- शरद
☸️आयन ——— दक्षिणायन उत्तर गोल
☸️ संवत्सर ———- प्रमादी
☸️विक्रम संवत ——–2077
☸️शाके ——–1942
☸️कलियुगाब्द ——-5122

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

🕉️सूर्योदय 🌞06:02
🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:44
☸️दिनमान ———– 11:42
☸️रात्रिमान ———- 12:18
☸️चन्द्रास्त 🌚——- 11:24
☸️चन्द्रोदय 🌙—— 20:03

    🌷🌷लग्न कन्या 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य –कन्या – 21:02°–हस्त
चन्द्र — वृष –27:50°– मृगशिरा
मंगल — मीन –28:50°– रेवती
बुध –तुला —15:34°– स्वाती
गुरु –धनु —24:15°–पू0षाढा
शुक्र —सिंह —11:52°– मघा
शनि –मकर —01:16°–उ0षाढा
राहु –वृष –28:05°–मृगशिरा
केतु —वृश्चिक—- 28:05°– ज्येष्ठा
✡️✡️ शुभाशुभ मुहूर्त ✡️✡️
राहुकाल ⚫13:21 से 14:49 तक अशुभकारक
यमकाल 06:02 से 07:30 तक अशुभकारक
गुलिक काल 08:57 से 10:25 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:30 से 12:16 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
15+06+5+1= 27 भागे 4 शेष 03 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक ✅✅
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
21+21+5= 47 भागे 7 शेष 05 भोजनेचैव , ,= अशुभकारक, ❌❌
✡️✡️दिशा शूल विचार ✡️✡️
गुरूवार को दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है ,यदि यात्रा अतिआवश्यक हो तो घी अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं गुरूवार को पूर्व दिशा की यात्रा लाभप्रद होती है लेकिन उषाकाल में यात्रा नही करनी चाहिए |
✡️✡️ आज क्या करें व क्या न करें ✡️✡️
गुरूवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए , क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है,,
🌿 आज षष्ठी तिथि है और षष्ठी तिथि में नीम ( कड़वी व मीठी) का सेवन करना वर्जित है,,ऐसा करने से पुण्य क्षीण हो जाते हैं और पशु- पक्षियों की योनि में जन्म लेना पड़ता है 🌿
✡️ आश्विन मास में चातुर्मास्य व्रती को दूध 🥛 पीना वर्जित है ✡
✡️ सौर आश्विन मासारम्भ ✡
🌼🍃🍁 भद्रा प्रारंभ 16:38 से 19:20 तक स्वर्ग लोक शुभकारक 🍁🍃🌼
🌿🍂मलमास प्रारंभ 🍂🌿
अधिक मास मलमास ( पुरूषोत्तम) कहा गया है इस मास में भगवान विष्णु जी की पूजा, पुराणों का अध्ययन, श्री रामचरितमानस का दैनिक पाठ, श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, व नैमित्तिकपार्थिवार्चन ( शिव जी की आराधना, करनी चाहिए, सूर्योदय से सूर्यास्त के मध्य में भोजन ग्रहण करें, दान-पुण्य करें, हवन आदि कर्म करें इससे विषेश फल प्राप्त होता है,पुरुषोत्तम मास में 33पुआ दान करने का भी बहुत बडा महत्व है ऐसा करने से अक्षय फल प्राप्ति होती है

👉🙏🏻☘️विषेश☘️🙏🏻👈
शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर दिन शनिवार से आरंभ होंगी,,, पाठ कराने हेतु अथवा नव दूर्गा (कलश) स्थापना कराने हेतु

🕉️☘️🙏🏻राशि फल 🙏🏻☘️🕉️
मेष राशि >>> आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए।

वृष राशि >>> ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि>>> आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं।

कर्क राशि >>> आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।

सिंह राशि >>> आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।

कन्या राशि >>> रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है।

तुला राशि >>> शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहाँ आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौक़ा मिलेगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे।

वृश्चिक राशि >>> आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं।

धनु राशि >>> सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।

मकर राशि >>> बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी।

कुम्भ राशि >>> आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे।

मीन राशि >>> आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।

✴️☘️विशेष आग्रह☘️✴️
अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी व मित्रों को शंखनाद करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा!!

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!