आज अनुमंडल पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष रेडक्रॉस ,धीरेंद्र मिश्रा के द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है ,दावा आपत्ति में कुल 120 लोगों के द्वारा आपत्ती दर्ज किया गया था जिसका निराकरण नियमानुकूल किया गया है और किस कारण से आपत्ति स्वीकृत और अस्वीकृत किया गया है इसे भी प्रकाशित किया गया है ताकि सबको यह ज्ञात हो सके ,उनके द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी भवन पुलिस चौकी और अनुमंडल पदाधिकारी ऑफिस बक्सर के नोटिस बोर्ड पर चिपका कर प्रकाशित किया गया है ,और उनके द्वारा यह भी बताया गया है कि आने वाले दिनों में जल्द ही सोसायटी की चुनाव की तिथि भी प्रकाशित की जाएगी