अगलगी की स्थिति में डायल करें 101 एवं 112
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन आज दिनांक 18 अप्रैल 2025 को श्री अंशुल अग्रवाल, जिलाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
बक्सर जिला अंतर्गत होने वाले अग्निकांडो को रोकने के लिए सभा कक्ष में ऑडियो/वीडियो के माध्यम से अग्नि सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी बक्सर ने कहा कि दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न माध्यमों से अग्निकांड से सुरक्षा एवं बचाव के बारे में लगातार अभियान चलाया कर सभी को जागरूक किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि पराली जलाने के कारण, खेतों में तेज हवा के कारण अग्निकांड की घटना में वृद्धि हो जाती है। जिससे जान माल की क्षति होती है। पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। उन सभी को सरकारी लाभ जैसे पीएम किसान योजना से वंचित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि बक्सर जिले में त्वरित गति से अग्निकांड की घटनाओं में राहत पहुंचाई जा रही है। इसके लिए फायर टेंडर एवं अग्नि दलों द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। अगलगी की स्थित में अविलंब अग्निशमालय द्वारा जारी किए गए दूरभाष नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
बक्सर जिलांतर्गत 03 फायर टेंडर उपलब्ध है एवं 10 मिस्ट टेंडर है। फायर टेंडर की क्षमता अधिक होती है जिसे high rise भवनों/इमारतों में उपयोगी है। 02 फायर टेंडर बक्सर सदर एवं 01 अनुमंडल डुमरांव में अग्निशमालय में कार्यरत है। मिस्ट टेंडर सामान्यतः संकीर्ण स्थलों एवं छोटी अगलगी की घटनाओं में उपयोग में लाया जाता है।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 17 अप्रैल 2025 को बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर शॉर्ट सर्किट के कारण अगलगी की घटना पर जिला अग्निशमन कार्यालय की टीम द्वारा त्वरित रूप से आग पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे किसी भी बड़ी हादसा को रोक जा सका।
प्रशिक्षु जिला अग्निशमन पदाधिकारी मंजीत सिंह एवं प्रभारी सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह के वरीय प्रभार में QRT टीम का गठन किया गया। अग्निकांड की घटना के समय QRT टीम जल्द से जल्द घटनास्थल पर उचित साधन पहुंचाने का कार्य करती है।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन FIT INDIAN MOVEMENT के तहत मैराथन एवं क्रिकेट का आयोजन कराया गया।मैराथन एवं क्रिकेट में विजेता टीम को जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी उपस्थितियों को अग्नि फिल्म का प्रदर्शन कराया गया। जिसमें अग्निकों के साहस एवं समय पर सेवा प्रदायगी के बारे में बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य उपस्थित थे।