Wed. Aug 5th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशनुशार आगामी 10 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज ज़िला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के प्रोकाष्ठ में न्यायाधीशों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन हेतु दिशानिर्देश दिया गया। सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में भी बिजली विभाग, संचार निगम, माप तौल विभाग, वन विभाग एवम नगरपालिका के अधिकारियो की भी बैठक हुई जिसमें उनके विभाग से संबंधित वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हेतु विचार किया गया। वादों के निस्पादन हेतु जनमानस लोक अदालत के पूर्व भी संबंधित विभाग से संपर्क कर अपने वादों का निष्पादन करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!