Wed. Jul 29th, 2026

आज 23 मार्च 2025 को आई ई एस एम , बक्सर ने बक्सर पिपरपाती रोड शिव शक्ति मैरेज हाल में आई ई एस एम हेल्थ केयर शाहाबाद जोन के अध्यक्ष शह मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सैन्य महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह बड़े धूम धाम से मनाया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । जिला के हर कोने से लगभग 400 पूर्व सैनिकों , वीर नारियों एवं सैनिकों की पत्नियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । समारोह की शुरुवात श्रीमती विद्यावती पाण्डेय , पति डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय और कुछ प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा द्वीप प्रज्वलित से की गई । समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । वहीं कुछ नन्हे मुन्ने बच्चे एवं बच्चियों ने अपने नृत्य और संगीत के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिए । सभी बच्चों को भी डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया । जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय संदीप सरकार साहब , पी सी सी डी ए के सभी अधिकारीगण एवं पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब के सराहनीय कार्यों की विशेष चर्चा करते हुए बताया की पी सी डी ए के कड़ी मेहनत के द्वारा बक्सर ने भारत के हर कोने के सैनिकों को लगभग 7 करोड़ रुपए एरियर और पेंशन के रूप में दिलाया है । आज पी सी डी ए द्वारा जो भी बिलंब हो रहा है उसमें रिकॉर्ड की अहम भूमिका है । पी सी डी ए दिन रात कार्य कर रहा है और सैनिकों का कार्य तीव्र गति से हो रहा है जिसे सभी सैनिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन किया । इस समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं ने खुशी का आनंद लिए और संगठन की काफी तारीफे की । मेजर पी के पाण्डेय ने घोषणा की कि इस तरह महिला सम्मान समारोह का कारवां प्रति वर्ष और बड़े रूप में

होता रहेगा । सम्मान समारोह में सभी पत्नियों ने पति को माल्याण कर सम्मानित की और पति ने पत्नी को माल्यार्पण कर अपने खुशी का इजहार किए । अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी ने सैनिकों को एकजुटता दिखाने का आदेश देते हुए सैनिकों को हर तरह की वेलफेयर देने का आश्वासन दिए ।अंत में सभापति कैप्टन बी एन पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समारोह समाप्ति की घोषणा कर दी । मौके पर जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, महा सचिव कैप्टन श्री निवास, कार्यकारिणी चेयरमैन कैप्टन संजय पाठक, सचिव सूबेदार हरेंद्र मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, उप चेयरमैन नायब सूबेदार बलि राम मिश्रा, सूबेदार मेजर द्वारिका पाण्डेय,डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय, सूबेदार मेजर ईश्वर दयाल सिंह , सूबेदार जंग बहादुर सिंह , कैप्टन धर्म राज सिंह, लेफ्टिनेंट अशोक उपाध्याय , सूबेदार मेजर अलख नारायण श्रीवास्तव,उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संयोजक राम नाथ सिंह, उप संयोजक भरत मिश्रा, उप संयोजक काशी नाथ उपाध्यक्ष, तकनीकी ऑफिस फूल बदन सिंह, धनंजय दुबे, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, मीडिया प्रभारी तारा बाबू, सूबेदार योगेन्द्र सिंह, मनोरंजन तिवारी, फ्लाइंग ऑफिसर सतीश सिंह, राजपुर अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, हकीम प्रसाद, राजेंद्र चौबे, लेफ्टिनेंट लक्ष्मण चौबे, शिव मुनि राय, महिला के रूप में विद्यावती पाण्डेय, रेनू तिवारी, श्रीमती शकुंतला देवी , मालती देवी, सुनीता देवी, मुनि देवी, केश कुमारी, संजू पाठक, मीना सिंह, पुष्प देवी , रेखा मिश्रा पूर्णिमा देवी , रिंकी देवी , उर्मिला देवी एवं सैकड़ो पूर्व सैनिक एवं महिला सदस्य ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!