
उम्र मायने नहीं रखता जलाने में मानवता का चिराग।इन्हीं सन्देशों के पवित्र सम्वेदनाओं को समाज में फैलाने का काम करते हैं बक्सर के दीपक कुमार पांडेय और सहयोग में रहते हैं उनके मित्र गोलू पांडेय।घटना आज दोपहर की है ग्राम-इटवा,थाना-इटाढ़ी निवासी अरुण सिंह की पत्नी- विमला देवी को एक युवक बाइक पर लेकर जा रहा था।ग्राम-हुकहाँ के समीप सड़क पर बिछे ब्रेकर के ऊपर तेज गति से आ रही बाइक पलटने से महिला बाइक से उछल कर सड़क पर आ गिरी, और सिर फटने से रक्तस्राव होने लगा।वहीँ मौके पर पहुंचे दीपक कुमार पांडेय और गोलू कुमार पांडेय ने महिला के सिर को बांध कर शीघ्र उपचार के लिए अपने निजी वाहन से इटाढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहाँ उनका उपचार किया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के परामर्श पर सीघ्र ही बेहतर उपचार के लिए दीपक द्वारा एम्बुलेंस से महिला को सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया।सरकारी लापरवाही का जिक्र करते हुए दीपक कहते हैं कि एक ओर सड़को पर ब्रेकरों का जाल हैं जबकि इसके सूचनार्थ सड़कों पर साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है।इन्ही छोटे-छोटे लापरवाहियों से आये दिन बड़ी-बड़ी दुर्घटनाओं को देखने मिलता है।बता दें कि सड़क सुरक्षार्थ समर्पित युवक के रूप में विख्यात दीपक को गत मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है और अपने मानवीय प्रयासों के लिए दीपक समय-समय पर जिले और राज्य में चर्चा के रूप में बने रहते हैं।अपने प्रयासों को आम जन तक पहुंचने के लिए दीपक युवाओं को प्रेरित करते हैं और ऐसे हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में आगे आकर लोगों को मदद करने के लिए उकसाते रहते हैं।उनके इन्ही प्रयासों के कारण बक्सर जिले के लोगों में दीपक सड़क सुरक्षार्थ समर्पित युवक के नाम से विख्यात हैं।ऐसे उत्कृष्ट युवाओं को समाज को सम्मानित करना चाहिए जो अपने उम्र से ऊपर उठ कर अपने विशेष प्रयासों से समाज का हित करते हैं।घायलों को मदद पहुंचाने के क्रम में दीपक अपने जेब से खर्च उठाने के साथ-साथ लोगों को ब्लड उपलब्ध कराने और उपचार हेतु सुगम व्यवस्था के लिए भी प्रयासरत रहते हैं।उनके द्वारा जिले के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाता हैं और लोंगो में सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया जाता है।