Wed. Oct 28th, 2026

सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक युवक के चर्चे एक बार फिर दीपक कुमार पाण्डेय ने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान बचाई।मानवीय कार्यों को करने के लिए उम्र अनुभव और पैसे मायने नहीं रखते हैं यहीं चरितार्थ करने का पवित्र प्रयास कर रहे हैं सदर प्रखंड के हरिकिशुनपुर निवासी दीपक कुमार पांडेयबक्सर शहर के स्थानीय युवक दीपक कुमार पांडेय जिन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति समर्पण और जागरूकता के कारण गुड़ सेमरेटिन अवार्ड से जिला कलेक्टर-अमन समीर के हाथों सम्मान मिल चुका है के प्रसंसनीय प्रयासों से आज फिर एक घायल युवक को शीघ्र पहुंचाया गया सदर अस्पताल।आज शाम चार बजे नगर के पड़री और चुरामनपुर गांव के बीच बाइक सवार मोहम्मद कादिर अंसारी जो सिमरी प्रखंड के काजीपुर निवासी हैं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी तत्काल सूचना दीपक कुमार पांडेय को प्राप्त हुई।उनके सराहनीय प्रयासों से घायल को शीघ्र ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा कर सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया।बतादें की सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा-परिवहन विभाग के प्रयासों को दीपक कुमार पांडेय ने ब्यापक ढंग से प्रचार-प्रसार किया था।वहीं जिले के कोने कोने में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को दीपक एक चुनौती की भांति लेते हुए बिना किसी भेद भाव के घायलों को मदद पहुँचाते हैं।कम उम्र में ही अपने उत्कृष्ट कार्यों के चर्चों को लेकर खासी सराहना प्राप्त कर चुके दीपक अब तक सैकड़ों घायलों को मदद पहुंचा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!