Tue. Apr 21st, 2026

पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों पर कभी नहीं दिया ध्यान

रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिले इसके लिए कटिबद्ध है मोदी सरकार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों के विकास पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। मोदी सरकार ने ऐसे स्टेशनों की सुध ली, और उन्हें विकसित किया जा रहा है। इससे व्यापार और रोजगार को गति मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे रविवार को डुमराव रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साथ, देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थित रेल यात्रियों एवं जनता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 6 अगस्त का दिन भारतीय रेलवे एवं रेल से यात्रा करने वाले करोड़ों लोगों के लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का डुमरांव में साक्षी बना। भारत की प्रगति का आधार देश के रेलवे स्टेशन है। देश की गति भी रेलवे से है। देश की प्रगति में रेलवे का बड़ा योगदान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने छोटे-छोटे स्टेशनों को विकसित करने का संकल्प लिया है। यह एक नेक पहल है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेगा। साथ ही पर्यटन को भी गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बक्सर वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। इसमें पहले चरण में डुमराव, रघुनाथपुर, दुर्गावती का पुनर्विकास हो रहा है। दूसरे चरण में चौसा को शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बताया कि बक्सर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में बक्सर रेलवे स्टेशन रोल मॉडल बनेगा। अध्यात्मिक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बक्सर महत्वपूर्ण शहरों में शुमार है। यहां पर रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी से रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का भी संकल्प लिया है। ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके भी प्रतीक बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!