
आज दिनांक 3 नवम्बर 2022 को खरहाटार ग्राम निवासी स्वर्गीय हरेन्द्र नाथ ओझा के बेटे श्री आनन्द ओझा जो कि रक्षा मंत्रालय में कार्यरत है । उनके माता जी जो कि विडो हैं और जिन्हें मात्र 8500 रुपया पेन्सन मिल रहा था और उन्हें सैनिक संघ बक्सर ने मात्र दो दिन में पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय राजीव रंजन और वेल फेयर ऑफिसर माननीय मनोज सिंह साहब से सम्पर्क कर 2 लाख रुपया एरियर दिलाया था और उचित पेन्सन दिलाया जा रहा है । इस सराहनीय कार्य पर खुशी जाहिर करते हुए श्री आनन्द कुमार ओझा जी द्वारा 12 कुर्सी 7200 रुपये का संघ के विकाश हेतु दिया गया । सैनिक संघ बक्सर इन्हें बहुत बहुत धन्यबाद देता है तथा आभार प्रकट करता है ।कार्यकारिणी कमिटी सैनिक संघ बक्सर