भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के द्वारा भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया गया सदस्यता अभियान के दौरान विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि पूरे देश में भाजपा का सदस्यता अभियान मंत्री ,सांसद, विधायक एवं सभी मंच एवं प्रकोष्ठों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है इसी आलोक में आज सिविल कोर्ट बक्सर में अधिवक्ताओं के द्वारा सैकड़ो अधिवक्ता को भाजपा का सदस्य बनाया गया
जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हम अधिवक्ताओं के द्वारा पार्टी के कार्यों में बाढ़-चढ़ का हिस्सा हमेशा लिया गया है और आज भी हम अधिवक्ता माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यों को धरातल पर लाने का काम कर रहे हैं सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से शशि भूषण राय, सुरेंद्र यादव, अजय कुमार तिवारी, मनोरंजन पाठक, राकेश चंद्र ओझा ,रवि श्रीवास्तव, बसंत चौबे ,भरत सिंह, संजय कुमार, शेषनाग ठाकुर ,राजू कुमार ,रामाशीष यादव ,इंद्रदेव राय ,वीरेंद्र कुमार सिंह, बंझु राम ,निशांत माधवन, शैलेश उपाध्यक्ष ,राजेश सहाय ,विकास कुमार सिंह ,हामीद रजा , के अलावे सैकड़ो अधिवक्ता सदस्यता ग्रहण किए।