साईं बाबा मंदिर सतीघाट, बक्सर का 16वां वार्षिक पूजनोत्सव जिसमें दोपहर 2 बजे से देर रात्रि तक विशाल भंडारा के साथ साई भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ जो देर- रात्रि तक चला। साई भजन संध्या कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बक्सर जिले के युवा पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा व आर के ज्वैलर्स के मालिक रोटेरियन सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया तथा मंच की अध्यक्षता साई भक्त आयकर अधिवक्ता सुरेश संगम तथा संचालन गुड्डू आजाद ने किया। उक्त अवसर पर भोजपुरी जगत के प्रख्यात गायक व नायक गोपाल राय जी व हिन्दी के नामचीन गायक व बक्सर के लाल गुड्डू पाठक व अन्य कलाकार ने उप-स्थित श्रोताओं को साई बाबा के भजन को अपने मधुर से गायन कर उपस्थित श्रोताओ को आनंद विभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश संगम ने बताया की बक्सर शहर धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु शिर्डी के तर्ज पर साई बाबा मंदिर का विकास करना है। वही सचिव परशुराम यादव ने संध्या जागरण के कार्यक्रम मे सहयोग देने वालो भक्तगण को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। मंदिर के संचालक व कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता ने साई मंदिर के विकास हेतु सहयोग के लिए आह्वान किया। साई संध्या कार्यक्रम में उपस्थित सभी शहारवासी व शहर के साई भक्तगण भक्तिमय महौल मे झूमते हुए नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय जी, नागेंद्र जी, धर्मेंद्र कुमार, आशीष गुप्ता, सतीश गुप्ता, रिकी गुप्ता, विश्वजीत कुमार, सुदर्शन जी अमित हरिशंकर, दयाशंकर, राज मुनि, सनी कुमार, परमेश्वर, लव, संतोष, जिमी, इत्यादि युवा वर्ग का काफी सहयोग रहा।