Wed. Apr 22nd, 2026

19वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के मैच में मुख्य अतिथि सह उद्धघाटन माननीय शुभम आर्य आरक्षी अधीक्षक ने पटना एवं गाजीपुर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गेंद को बल्ले से हिट करके किया उसके उपरांत राष्ट्रगान एवं शानदार आतिशबाजी नेट टूर्नामेंट में चार चांद लगा दिया आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर तनवीर फरीदी, दीपक सिंह हिटलर कुशवाहा इंद्र प्रताप सिंह रमेश गुप्ता डॉक्टर श्रवण तिवारी, जयपुर राय, सुरेश अग्रवाल ,दिलीप गोद तथा आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे मैच का मुख्य आकर्षक पुरस्कार के प्रमुख प्रायोजक माखन भोग हीरो के प्रोपराइटर के द्वारा घोषित बाउंड्री के बाहर खड़े दर्शकों को कैच पकड़ने पर एक हेलमेट एवं ₹200 कैच पकड़े गए

मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना एक आदर्श ने निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें रणजी खिलाड़ी सकीबुल गनी ने सर्वाधिक 94 रन मंगल मारू ने 63 अंकुश राज ने 30 तथा विपिन सौरभ ने 13 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया गाजीपुर की तरफ से अमीर एवं नीलो पेंडू ने दो-दो विकेट जबकि सचिन राहुल एवं अमित ने एक-एक विकेट प्राप्त किया

इसके जवाब में गाजीपुर की टीम 20.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 171 रन ही बना सके जिसमें मोहम्मद आबिद ने 47 अमित ने 43 अमन ने 25 जबकि नीलो पेंडू एवं सुमित ने 12 12 रनों का योगदान किया पटना की तरफ से पवन ने 3,आकाश सकीबुल गनी ने दो-दो विकेट जबकि अर्णव एवं रजनीश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया इस प्रकार पटना की टीम 74 रनों से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया शाकिब बिल गनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनन्या प्रोजेक्ट के प्रोपराइटर राहुल सिंह के द्वारा प्रदान किया गया कल का मैच गया बनाम पटना के बीच स्थानीय किला मैदान में खेला जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!