Fri. Jun 19th, 2026

*श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, मंत्री अश्विनी चौबे जी ने सफाई एवं भोज्य पदार्थों के गुणवत्ता निरीक्षण*#सनात संस्कृति समागम माता अहिल्या धाम बक्सर मे लाखों की संख्या मे जुट रहे है श्राद्धलु!#श्राद्धलुओं के लिए बक्सर बना महाकुम्भ#श्रीमदभागावत कथा एवं श्री राम कथा के श्रवण कर धन्य हो रहे श्रद्धालु! पूज्य जीयर स्वामी जी द्वारा सनातन संस्कृति समागम में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ का मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी चौबे जी ने सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुंगेर योग संस्थान के साधकों द्वारा योगाभ्यास भी किया गया और परम पूज्य श्री अनंताचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीराम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संयोजन में भव्य महायज्ञ में राज्य के दूर-दराज इलाकों और देश- विदेश से श्रद्धालु विशाल संख्या में पहुंच रहे हैं, जिनके हितार्थ मंत्री अश्विनी चौबे जी ने आयोजन स्थल पर सफाई एवं भोज्य पदार्थों के गुणवत्ता निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।श्री जीयर स्वामी जी के सानिध्य व परम् पूज्य पद्मभूषण स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद से भव्य आयोजन हो रहा है। परम् पूज्य जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी श्रीराम कथा एवं परम् पूज्य स्वामी श्री अनंताचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। 11 राज्यों से आये कलाकर रोजाना सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं। कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल जैसे ख्याति प्राप्त कलाकारों संगीत सुन बक्सर के लोग भक्ति रस से झूम रहे हैं।###जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री अनंता आचार्य जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि जीवन को सुधारने सवारने और सजाने के लिए श्रीमद्भागवत जी से बड़ा कोई ग्रंथ नहीं! आज उन्हेंने ऋषि शौनक जी और शुद और शुद्ध जी के संवाद पर प्रकाश डाला! कथा के उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामकर्म भूमि न्यास के मुख्य संरक्षक सह कार्यक्रम संयोजक श्री अश्विनी कुमार चौबे जी एवं उनकी श्रीमती जी के द्वारा श्रीमद् भागवत जी का आरती एवं पूजन किया गया! उक्त अवसर पर अर्जित साश्वत जी अविरल साश्वत जी अरुण मिश्रा जी राजेन्द्र सिंह जी उपस्तिथि रहे! कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी सह राष्ट्रीय कथावाचक आदरणीय श्री गुप्तेश्वर पांडे जी भी ने अपनी मातृभूमि को प्रणाम करने यज्ञ स्थल पर पधार कर श्रद्धालू जनों से आशीर्वाद प्राप्त किया! और इस भूमिका आजीवन रेडी रहने का बात कही! उन्होंने बक्से में इतना दिव्यतम और सफल कार्यक्रम कराने के लिए श्री अश्वनी चौबे जी के प्रति आभार व्यक्त किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!