Buxar:आई ई एस एम बक्सर चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब की अध्यक्षता में सम्मान समारोह मां मुंडेश्वरी अस्पताल में बड़े धूम धाम से मनाया गया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । मुख्य अतिथि बिहार राज्य शिक्षा मंत्री माननीय मिथिलेश तिवारी रहे । सर्व प्रथम माननीय मिथिलेश तिवारी जी को डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब और आई ई एस एम बक्सर के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो, पौधा अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया ।मंत्री जी द्वारा मुंडेश्वरी अस्पताल में चल रहे नीट कोचिंग संस्थान का उद्घाटन किया गया ।30 रक्त वीरो एवं नीट कोचिंग संस्थान के 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया । मंत्री जी द्वारा वीर नारियों एवं आई ई एस एम बक्सर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । मंत्री जी को से शहीद परिवार के बच्चों एवं पूर्व सैनिकों के बच्ची को ऊँच शिक्षा में नामांकन हेतु 10 प्रतिशत का आरक्षण की मांग की गई जिस पर उन्होंने सकारात्मक जवाब दिए । भारत माता की जय , वन्दे मातरम , और आई ई एस एम बक्सर की जयघोष से सारा वातावरण गूंज उठा । इस कड़ाके की गर्मी में भी सैनिकों ने जिला के कोने से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर सैनिक एकता का परिचय दिया । मौके पर कैप्टन बी एन पाण्डेय, द्वारिका पांडेय, आर बी सिंह, श्री निवास सिंह, सुरेंद्र सिंह, भरत मिश्रा , बिनोद तिवारी कमलेश्वर राय, हरिहर सिंह, चंद्रजीत सिंह , शाही भूषण ओझा, धनंजय दुबे, बलि राम मिश्रा , राम नाथ सिंह, ऊषा देवी, उर्मिला देवी , सुशीला देवी एवं सैकड़ों पूर्व सैनिक