Sun. Aug 2nd, 2026

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं विधि मंत्री माननीय मंगल पांडे जी से उनके सरकारी आवास पर मिलकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिला संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव ने बिहार के सभी वकीलों को आयुष्मान कार्ड जारी करने हेतु अपने पत्र के माध्यम से मांग किया

 

बता दें की सबसे खुशी की बात है मंगल पांडे जी स्वास्थ्य मंत्री के साथ साथ कानून मंत्री भी है उसके बावजूद भी आज तक बिहार के वकिलों को आयुष्मान कार्ड नहीं बना जबकिआम जनता से बढ़कर अधिवक्ताओं की श्रेणी होता है और हमारे देश में सभी वर्गों के लोगों को सरकार ने स्वास्थ्य लाभ हेतु बीमा आयुष्मान कार्ड जारी किया है लेकिन वकिलों को इससे अछूता रखा गया है जबकि झारखंड सरकार ने वकीलों के प्रति अपनी सद्भावना दिखाते हुए अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा तथा गंभीर बीमारी पर 10 लख रुपए की स्वास्थ्य बीमा जारी किया है । इसलिए मैं अपने सरकार एवं मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री एवं विधि मंत्री से बिहार के अधिवक्ताओं की मान सम्मान रखते हुए स्वास्थ्य बीमा हेतु आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द लागू करने की मांग करता हूं । सबसे बड़ी बात है कि बाद मंगल पांडे हमारे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ वकीलों के भी मंत्री हैं अगर इनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं की मान सम्मान नहीं रखा गया तो अधिवक्ताओं में उदासीनता नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!