
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11-12 -2021 के सफल आयोजन हेतु आज कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, विधिक सेवा सदन में जिले में कार्यरत भारतीय संचार निगम लिमिटेड, माप तौल विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग के अधिकारियों एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई । बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा सभी लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए कहा गया। साथ ही उन्हें यह भी कहा गया कि वे अपने-अपने विभाग में आने वाले सभी आम जनमानस को लोक अदालत से होने वाले फायदे के बारे में भी अवगत कराएं। उन्हें यह बताएं कि आपके जिले में एक ऐसा न्यायालय हैं जिसमें कोई खर्च नहीं लगता है, आपको यहां मुफ्त में अधिवक्ता दी जाती है, किसी भी तरह के वाद को समझाने के लिए आप यहां आवेदन कर सकते हैं। किसी भी सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए आप आवेदन कर सकते हैं आदि अनेक बातों को माननीय न्यायाधीश द्वारा बताया गया। जिले के सभी थाना प्रभारी महोदय जो बैठक में उपस्थित हुए थे। उन्हें व्यवहार न्यायालय के विभिन्न न्यायालयों से प्राप्त नोटिस को दिया गया। जिसे वे वादी एवं प्रतिवादी को देने का कार्य करेंगे। मौके पर कार्यालय कर्मी सुधीर कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, संजीव कुमार , मो अकबर ,अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।