

राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत जिला स्तरीय पोषण मेला का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय नया बाजार बक्सर के प्रांगण में किया गया।
- पोषण मेला का उद्घाटन श्रीमती तरणी कुमारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
- इस दौरान सभी परियोजनाओ द्वारा अलग अलग थीम पर प्रदर्शनी आयोजित कर लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई।
- यथा डुमराव परियोजना द्वारा अन्न पराशन एवं ऊपरी आहार का प्रदर्शन, चौसा परियोजना द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं खानपान का प्रदर्शन, इटाढी परियोजना द्वारा PMMVY एवं MKUY योजना का प्रदर्शन, बक्सर सदर परियोजना द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों हेतु खाद्य व्यंजन का प्रदर्शन, ब्रह्मपुर परियोजना द्वारा गर्भवती महिलाओं के पोषण युक्त आहार का प्रदर्शन, चक्की एवं चौगाई-केसथ परियोजना द्वारा बच्चों का वजन, लंबाई, हाथ धोने का प्रदर्शन और व्यक्तिगत साफ सफाई तथा सिमरी परियोजना द्वारा ECCE Activities एवं नवानगर परियोजना द्वारा पोषण एवं रंगोली का प्रदर्शन किया गया।
- साथ ही गर्भवती महिलाओं के पोषण युक्त आहार लेने हेतु स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा भाग लिया गया।
- जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बक्सर द्वारा संबोधन के दौरान पोषण के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्न प्रसान, कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के उपयोग, बच्चों गर्भवती एवं धात्री माताओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर दी जाने वाली पौष्टिक आहार तथा कोविड-19 के संक्रमण से बचने का उपाय भी बताया गया।
- इस दौरान जिला समन्वयक द्वारा संबोधन के दौरान बताया गया कि गर्भवती महिला एवं गंभीर कुपोषित बच्चे के खानपान एवं पौष्टिक आहार वाले फल फूल तथा दूध आदि का सही ढंग से प्रयोग एवं उनकी विशेषता के बारे में चर्चा की गई।
- कार्यक्रम के दौरान पोषण माह में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु महिला पयवेक्षिका, प्रखंड समन्वय, प्रखंड परियोजना सहायक एवं सेविकाओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए गर्भवती महिलाओं के पोषण युक्त आहार लेने हेतु स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- साथ ही पोषण माह का समापन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण एवं शपथ दिलाकर किया गया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बक्सर सदर, डुमरांव, चौसा, राजपुर, चक्की, चौगाईं, केसथ, जिला समन्वयक, PMMVY & NNM, जिला प्रोग्राम सहायक, PMMVY & NNM, प्रधानाध्यापिका श्रीमती पार्वती कुमारी तथा शिक्षक गण महिला प्रवेशिका, प्रखंड परियोजना समन्वयक प्रखंड परियोजना सहायक तथा आंगनबाड़ी सेविका आदि मौजूद थे।