Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर। क्रीड़ा भारती, बक्सर ने एम वी काॅलेज बक्सरके खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया । कार्यक्रम का उद्घाटन एम वी काॅलेज के प्राचार्य प्रो० सुभाष पाठक, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सह स्मृति कॉलेज के निदेशक डॉ रमेश कुमार , डॉ श्वेत प्रकाश, डॉ रवि प्रभात एवं जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह द्वारा भारत माता, महावीर श्री बजरंगबली एवं हॉकी के जादूगर और परम राष्ट्रभक्त मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं खिलाड़ी परिचय से किया गया।
क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ रमेश कुमार ने बताया की स्वस्थ भारत समर्थ भारत को ध्यान में रखकर क्रीड़ा भारती अन्य स्थापित खेलों के साथ-साथ स्वदेशी एवं ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने का कार्य करती है। क्रीड़ा भारती का बोधवाक्य “क्रीड़ा से निर्माण चरित्र का और चरित्र से निर्माण राष्ट्र का”है। मेजर ध्यानचंद में राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम था।प्राचार्य प्रो० सुभाष पाठक ने कहा कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक विकास होता है। क्रीड़ा भारती का कार्य सराहनीय है।खेल एवं खिलाड़ी के हित में है।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर बालक एवं बालिकाओं का अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बालक वर्ग में अहिरौली, बक्सर की टीम विजेता रही एवं नया बाजार, बक्सर की टीम उपविजेता। बालिका वर्ग में बक्सर की टीम विजेता एवं रघुनाथपुर की टीम उपविजेता रही।
विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल तथा खूबसूरत सा टीम ट्रॉफी देकर अतिथियों द्वारा हौसला अफजाई किया गया। वही उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल तथा सुंदर टीम ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रणजीत सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ वीरेंद्र कुमार, डॉ नवीन शंकर पाठक, डॉ प्रिय रंजन की उपस्थिति रही। खेल कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के वरीय सदस्य सह कोच अभिषेक सिंह, निर्णायक की भूमिका में मोनू ओझा एवं विष्णु कुमार, क्रीड़ा भारती के अरविंद राय, आशुतोष ओझा, अजित चौबे,अंबरीष,शिवम्,शुभम, आदर्श , हर्षित की भूमिका सराहनीय रही। महिला कोच सुमन एवं आकांक्षा की उपस्थिति से बालिका वर्ग की खिलाड़ी उत्साहित दिखीं।
अंत में शांति मंत्र एवं मिष्ठान वितरण से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!