
महा शिविर का अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के प्रयास से पूरे संसदीय क्षेत्र सहित शाहाबाद के अन्य जिलों के लिए मोतियाबिंद का महा शिविर का आयोजन हो रहा है
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने लोगों से अपील की है कि वे इस शिविर में मोतियाबिंद से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए आए। मोतियाबिंद का ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त होगा। रोगियों को आने जाने का किराया भी मिलेगा। आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन किया जाएगा। इसके पहले भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के विशेष प्रयास से मोतियाबिंद के इलाज के लिए मेगा कैंप का आयोजन बक्सर में किया गया था। श्री रणछोड़ दासजी बापू चैरिटेबल एवं श्रीराम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर के द्वारा मोतियाबिंद का महा शिविर लगाया गया है जो 31 जनवरी से 31 मार्च 2021 तक चलेगा