Mon. Apr 20th, 2026

माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के द्वारा बक्सर स्थित ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हेतु करीब 9 करोड़ की राशि से बनने वाले कई योजनाओं का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वाहन 11:30 बजे किया गया।**माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कई योजनाओं के कार्य हेतु आधारशिला रखी गई।**माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा शिलान्यास के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि बक्सर जिला अंतर्गत स्थित ब्रह्मेश्वर शिव मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कई तरह की सुविधाओ का इंतजाम किया जा रहा है। केंद्र सरकार से बक्सर से सटे रघुनाथपुर स्टेशन का नाम बाबा ब्रह्मेश्वर धाम सिफारिस करने की घोषणा की गई।**माननीय मुख्यमंत्री ने बताया कि ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में भव्य मेन गेट और चारदीवारी का कार्य किया जाएगा यहां के तालाब किनारे घाट और पर्यटकों के लिए कई तरह की सुविधाएं यानी चेंजिंग रूम आदि का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!