Mon. Apr 20th, 2026

।।महाभिषेक की तैयारियां पूर्ण हुईं।।
सनातन धर्माग्रही प्रेमियों!
सर्व जन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम बक्सर एक पूर्णतः अद्वितीय धर्म संस्थान है। यह समिति २००७ से ही विविध धर्मायोजनों से सनातन वैदिक हिन्दू धर्म की स्थापना में तत्पर व दृढ़ संकल्पित है। समिति का अष्टादश पुराण कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ करने का संकल्प है। तदनुसार इस वर्ष सोलहवां -16-वां धर्मायोजन श्रीराम कथा सह श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन दिनांक 22जून से 30जून तक सुनिश्चित हुआ है।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा श्री रामेश्वर नाथ भगवान (राम रेखा घाट बक्सर) का‌ अष्टोत्तसहस्र धटाभिषेक दिनांक 12 मई दिन रविवार को होना तय किया गया है। उक्त तिथि श्रीमदाद्यजगद्गुरु शंकराचार्य भगवान की पावन जयन्ती तिथि के पावनतम अवसर पर कुल 51 किस्म के पदार्थों से महाभिषेक होगा । विविध पुष्प फलों से श्रृंगार होगा। यथा संभव‌ फल मिष्ठान आदि का महा प्रसाद समर्पित किया जाएगा। अष्टोत्तर शत वर्तिका दीप त्रय से महा आरती होगी । तत्पश्चात् प्रसाद वितरण जल पान आदि-आदि सम्पन्न किया जाएगा।
महाभिषेक की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
कार्य क्रम निम्नवत निर्धारित किया गया है।
(१) 12 मई रविवार ‌को –पूजन‌ 8–30-बजे प्रात: से प्रारंभ ।
(२) दिन के 10 बजे‌ से महाभिषेक प्रारम्भ।
(३) दिन के 01 बजे‌से महा श्रृंगार प्रारम्भ ।
(४) दिन के 02 बजे से महाभोग‌ समर्पण।
(५)दिन के ०2–30 -बजे‌से महा आरती प्रारम्भ।
(६) दिन के 03 बजे से महा तीर्थ महा प्रसाद वितरण।
जो भक्त गण समिति के सदस्य सशरीर उपस्थित नहीं हो सकेंगे वे 12 तारीख को फलाहार ही करेंगे ।दिन के तीन बजे के बाद अन्न ग्रहण करना‌ है। कार्यक्रम में परिवर्तन होने पर तत्काल सूचना दी जाएगी।
निवेक—: सर्वंजनकल्याणसेवासमिति सिद्धाश्रमधामबक्सर (विहार))। दिनांक 10—05—2024दिन शुक्रवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!