Sat. Jun 6th, 2026

 गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर के द्वारा माइक्रो डोनेशन का काउंटर के तहत कार्यक्रम शहीद भगत सिंह पार्क मुनीब चौक,बक्सर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे ने किया। जबकी संचालन महामंत्री बिट्टू सिंह ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह और भाजयुमो प्रदेश मंत्री विक्की राय रहें।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बीजेपी ने माइक्रोडोनेशन अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि यह अभियान दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी तक) तक चलेगा। इसमें लोग पांच रुपए से लेकर 1000 हजार रुपए तक का दान दे सकेंगे। कोई भी व्यक्ति नमो ऐप के जरिए यह डोनेशन कर सकता है। जो कार्यकर्ता सबसे अधिक चंदा इकट्ठा करेंगे, उनके योगदान की सराहना भी की जाएगी। साथ ही जिला, राज्य और राष्ट्र स्तर पर सर्वाधिक चंदा इकट्ठा कराने वालों की पहचान भी की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों से माइक्रोडोनेशन अभियान में अपनी भागीदारी देकर संगठन को मदद करने के लिए कहा है। उन्होंने भी पार्टी फंड के लिए भाजपा के कोष में 1,000 रूपये का दान दिया है।वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने भी आज माइक्रो डोनेशन के माध्यम से पार्टी फंड में दान दिया।और वहां उपस्थित सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील किया गया कि आप सभी भी इस माइक्रो डोनेशन का सहभागी बनें। धन्यवाद ज्ञापन सौरभ चौबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष प्रदर्शित, सुशील उपाध्याय जी, जिला महामंत्री अरविंद सिंह उर्फ बिट्टू जी, जिला उपाध्यक्ष विमलेश सिंह जी, अक्षय ओझा जी, सौरभ चौबे जी, अम्पू राय जी, अभिनंदन जी, अरविंद पासवान जी, चंदन सिंह जी, लखन मल्होत्रा जी, प्रभाकर तिवारी जी, सोनू दुबे जी ,मुन्ना सिंह जी ,आदित्य ठाकुर जी, पियूष प्रियदर्शी जी, विकास कायस्थ जी सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!