Fri. Apr 24th, 2026

भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज सिविल कोर्ट बक्सर के प्रांगण में नि:शूल्क पखवाड़ा का चौथा दिन सैकड़ो लोगों को नि: शूल्क कानूनी सलाह दी गई। बता दें कि भारत रतन श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के 100 वां जयंती पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है उसी आलोक में भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के द्वारा 21 दिसम्बर से पांच दिवसीय नि:शुल्क कानूनी सलाह देने का कार्यक्रम किया जा रहा है जो 25 दिसम्बर 2024 को श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी एवं भारतभूषण महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के तैल्यचित्र पर मल्यार्पण के साथ समापन किया जायेगा
कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आम जनता की भलाई सोचती है और जनता की भलाई के लिए समर्पित है कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशी भूषण राय मनोजकुमार श्रीवास्तव मनीष पाठक प्रमिला पाठक सुशील कुमार पाठक राकेश चन्द्र शेषनाथ ठाकुर लवकेश मिश्रा प्रणेश सीताराम राय अनिल कुमार श्रीवास्तव मनोरंजन पाठक बंधु राम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!