Wed. Apr 22nd, 2026

आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को भाजपा युवा मोर्चा, बक्सर के द्वारा आज 45 यात्रियों का जत्था बक्सर से बस द्वारा प्रयागराज के लिये रवाना हुआ।

यात्रा का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी कर रहे है।

जिसको भाजपा का झण्डा दिखा कर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन जी ने रवाना किया।

रवाना करने से पूर्व श्री भुवन जी ने यात्री के रूप में शामिल भारतीय सेना के पूर्व जूनियर कमांड अफसर विष्णु शंकर तिवारी जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

यात्रियों व उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुवे कहा कि महाकुम्भ सनातन संस्कृति का अभूतपूर्व आयोजन है। प्रयागराज में आयोजित इस महाकुम्भ में सभी सनातन के आंनद में गोता लगा रहे है। प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में मुख्यमंत्री जी के कुशल संयोजन में अद्भुत आयोजन हो रहा है।

सभी यात्रियों के सुखद यात्रा की कामना के साथ सबको विदा किया।

इसके बाद सभी ज्येष्ठ यात्रियों का आशीर्वाद भी लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पूनम रविदास, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संध्या पाण्डेय, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय उमा, सिधेश्वरा नंद बक्सरी, प्रो के के मिश्रा जी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री रोहित मिश्र, नगर अध्यक्ष भाष्कर सिंह उपस्थित रहे ।

इस दौरान यात्रा में प्रमुख रूप से लालू पांडेय जी, मालिकार्जुन राय, विकास राय, आमोद पाण्डेय, चन्दन ओझा, आशु राय, महावीर गुप्ता, बरमेश्वर चौधरी, ग़ोलु राय समेत अन्य श्रद्धालु रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!