Mon. Apr 20th, 2026

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन की अध्यक्षता में पूर्व प्रत्याशी बक्सर विधानसभा एवं भाजपा के कद्दावर नेता रहे श्रद्धेय स्वर्गीय अजय चौबे का प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई! कार्यक्रम की शुरूआत उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष केदारनाथ तिवारी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अजय चौबे एक जुझारू, कर्तव्य निष्ठ और निर्भीक व्यक्तित्व के स्वामी थे! जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अजय चौबे गरीब मजदूर ठेला दुकानदार रेक्सा चालकों के लिए मसीहा के रूप में जाने जाते थे! वे आम अवाम के नेता थे! सामान्य शब्दों में उन्हें जननायक कहा जा सकता है! भारतीय जनता पार्टी को बक्सर में घर घर पहुंचने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वे स्व अजय चौबे जी को जाता है! कार्यक्रम को प्रदेश का समिति सदस्य राजेश सिंहा, मदन जी दुबे कृष्ण कुमार सिंह पूनम रविदास, मिना कुशवाहा अमरेंद्र पांडे, लक्ष्मण शर्मा बिनोद राय बलराम पाण्डेय,पुनीत सिंह उमाकांत पांडे इंद्र जीत चौबे ने भी संबोधित किया! कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी बक्सर नगर मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी बक्सर मण्डल अध्यक्ष ज्वाला सैनी ने किया! कार्यक्रम में अमित पांडे रानी चौबे सुशील राय सुनील सिंह नवीन निश्चल चतुर्वेदी अमर जायसवाल आशानंद सिंह अमित सिंह संजय शाह अजय भट्ट सौरभ तिवारी अमित मिश्रा तेज प्रताप सिंह आदि सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!