
बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की तरफ से बरीय जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से मिलकर ज्ञापन सोपा,जिसमें मांग की गई है कि बिहार के शिक्षा विभाग के द्वारा हिंदुओं के महत्वपूर्ण पर्व दशहरा, दिवाली, छठ, तथा रक्षाबंधन की छुट्टियों में जो भारी कटौती की गई है, भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है,और शिक्षा विभाग के साथ-साथ बिहार सरकार से मांग करती है कि आपकी यह जो वर्ग विशेष को खुश करने के लिए और बहुतसंख्यक वर्ग के खिलाफ में आपने महत्वपूर्ण पर्वों की छुट्टियों में जो कटौती की है यह तुगलकी फरमान के जैसा है। कहीं बिहार के अंदर शुक्रवार को विद्यालय बंद रहते हैं ? किसी वर्ग विशेष को खुश रखने के लिए तमाम तरह का हथकंडा अपना करके बिहार के बहुसंख्यक वर्ग सनातनी और हिंदू धर्मावलंबीयों के ऊपर प्रहार किया जा रहा है जो गलत और निराधार है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बतलाया कि दिनांक 02.09.23 को बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की तुगलकी फरमान के विरोध में पुतला दहन का कार्य सायं 4:00 बजे वीर कुंवर सिंह चौक पर किया जाएगा। हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक रद्द की गई छुट्टियां हिंदू धर्मावलंबियों को वापस न मिल जाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक राजवंत सिंह, जिला महामंत्री पूनम रविदास, इंद्रेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष संत कुमार सिंह तथा मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।