
पदम विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का अभ्युदय अयोध्या में हुआ व विजयी यात्रा की शुरुआत बक्सर से प्रारंभ हुई। बक्सर की भूमि बड़ी दिव्य है। यहां कथा कहना परम सौभाग्य की बात है। जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी महाराज माता अहिल्या धाम अहिरौली बक्सर में श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में बक्सर की दिव्यता से अवगत करा, सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिए। उन्होंने कहा कि यहां भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध कर राक्षसों के आतंकराज को खत्म करने की शुरुआत कर दी थी। रामभद्राचार्य जी महाराज ने भोजपुरी में भगवान श्रीराम के कई प्रसंग व भजन सुनाए। सभी बक्सर के पूज्य संतो को प्रणाम कर कथा की शुरुआत की। ————8 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमसुबह 10 बजे:- अंतरराष्ट्रीय संत सम्मलेन, धर्म संसदशाम 5 बजे:- प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम