बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की बिहार के 2025 26 का बजट घोर निराशाजनक एवं कृषि पर आधारित किसान बेरोजगार और गरीबों के साथ छलवा ।।
डॉ पांडे ने कहां की जब सरकार के सामने विधानसभा का चुनाव दिखाई दे रहा है तब ऐसा निराशाजनक बजट पेश कर यह साबित कर दिया है कि अपने एसो आराम की जिंदगी एवं केवल सरकार के कुर्सी पर आसीन होने के लिए किसी भी झूठी राजनीति तक जाकर गरीब बेरोजगार एवं भगवान रूपी किसानों के साथ में धोखा करके सत्ता पर काबिज होने का एकमात्र लक्ष्य बना लिए हैं डॉ पांडे ने कहा कि केंद्र में बैठी हुई भाजपा की सरकार के इशारे पर माननीय मुख्यमंत्री जी जिस तरह से बिहार को बर्बादी की कगार पर पहुंचाने का संकल्प ले रखे हैं आने वाले विधानसभा में बेरोजगार किसान सहित बिहार के अति पिछड़ा एवं पिछड़ा जाति के लोगों ने इनको सबक सिखाने का मन बना चुका है डॉ पांडे ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब अपनी करनी का पूरा-पूरा हिसाब 2025 चुनाव में जनता एक-एक मत देकर सत्ता से बेदखल करने में अहम भूमिका अदा करेगी ।।
डॉ पांडे ने कहा कि जब भाजपा गठबंधन से माननीय नीतीश कुमार की अलग थे बिहार को विशेष राज्य की दर्जा के लिए कौन-कौन सा बात बिहार की भोली भाली जनता के सामने करते थे लेकिन आज किसानों के साथ दुगनी आए तो दूर की बात है किसानों के लागत फसल के उचित मूल्य की बात तक नहीं किया जो घोर निराशाजनक है ।