Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर 24 जनवरी को वेटरनरी कॉलेज पटना में ,होने वाला जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में, वीर कुंवर सिंह चौक पुलिस चौकी से कर्पूरी रथ रवाना किया गया! रथ को झंडा दिखाकर जिला के सभी कार्यकर्ताओं ने 24 जनवरी 2024 को पटना कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया! जदयू के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का सपना बिहार के विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी साकार कर रहे हैं !जिस तरह कर्पूरी ठाकुर जी ने अति पिछड़ा समाज की भागीदारी की सोच रखी थी !वह कार्य हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने करके दिखाया है! 24 जनवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्पूरी रथ जिला के हर प्रखंड गांव पंचायत में जाकर लोगों को पटना चलने का आह्वान करेगा !इस कार्यक्रम में बक्सर से सैकड़ो बस ले जाने का कार्यक्रम रखा गया है! यह कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक होगा! इस अवसर पर मंटू उपाध्याय ,मोहन चौधरी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मानसिंह का, राघवेंद्र उज्जैन ,रविराज ,महिला जिला अध्यक्ष हिंगमनी देवी, राजेश कुशवाहा, संजय चौधरी, विश्वनाथ पासवान, बृजेश यादव, वीरेंद्र कुमार बबलू, संजय राय, अनुरोध तिवारी, आजाद सिंह राठौड़ ,निर्मल पासवान, सतनारायण सिंह, रवि कुशवाहा ,भोला यादव एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!