बक्सर जिला कांग्रेस कमीटी के कार्यालय पर आज बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित कोषाध्यक्ष एवं बड़ा बाजार कोलकाता 45 नंबर वार्ड के वार्ड पार्षद बड़े भाई संतोष पाठक जी का आगमन हुआ जहां आने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया इस अवसर पर सिर्फ पाठक जी ने कहा कि बक्सर जिला मेरा पैतृक निवास है और मैं सदैव बक्सर आता रहता हूं आज मैं बक्सर जिला कांग्रेस कमीटी कार्यालय पर आकर अपने आप को गर्वानित महसूस कर रहा हूं जहां अनेक कार्यकर्ताओं ने मुझे स्नेहील प्यार दिए इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमीटी का अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा की श्री संतोष पाठक जी का कांग्रेस कार्यालय पर आना हम लोग के लिए सौभाग्य की बात है मुझे विश्वास है कि जब भी बड़े भाई पाठक जी बक्सर जिला में प्रवेश करेंगे तो जिला कांग्रेस कार्यालय पर अवश्य पधारेंगे एवं कांग्रेस की मजबूती के लिए वह अपना अनुभव एवं सुझाव बराबर देने का कार्य करेंगे डॉ पांडे ने कहा कि 3 दिसंबर के बाद देश के साथ-साथ में बक्सर का भी इतिहास और भूगोल बदलेगा इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रोहित उपाध्याय ने श्री पाठक जी कोआंगवास्त्र देकर सम्मानित किए, इस अवसर पर भोला यादव जी त्रियोगी मिश्रा जी उपेंद्र ओझा जी बिनोद ओझा महेंद्र चौबे जी विकास ओझा जी भवन तुरहा जी अजय यादव जी संजय कुमार दुबे जी एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।